गढ़वा, जनवरी 28 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव में पिकअप के चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शहर के टंडवा निवासी स्व सुरेंद्र प्रसाद का 38 वर्षीय पुत्र अंकित सोनी के रूप में हुई हैं। परिजनों ने बताया कि अंकित अपनी बाइक से चिनिया से गढ़वा लौट रहा था। उसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से अंकित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...