पीलीभीत, जुलाई 8 -- खेत में धान रोपाई कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरा टेंपो हादसे का शिकार हो गया। हाईवे पर पिकअप की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो पर सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया के रहने वाले कुछ लोग शाहगढ़ क्षेत्र में एक फार्मर के यहां धन रोपाई का काम कर रहे थे। सोमवार की देर शाम सभी लोग काम करने के बाद घर वापस जा रहे थे। हाईवे पर सभी एक टेंपो पर सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे पर सब्जी भरी पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो के पलटने से चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने टेंपो के नीचे दबे लोगों को बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.