कौशाम्बी, फरवरी 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के कादिलपुर गांव निवासी विजय कुमार अर्कवंशी गांव के ही कनक मार्का ईंट भट्ठा में मुंशी है। वह बुधवार को काम खत्म करके अपनी साइकिल से घर जा रहा था। गांव के चौराहा पहुंच कर प्रयागराज कौशांबी मार्ग को पार करने लगा। इसी दौरान पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्टर मार दिया। हादसे में मुंशी का पैर टूट गया सिर पर भी गंभीर चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उठाकर भगवतपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चालक समेत पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...