प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल से रिश्तेदारी जा रहे दंपती को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। सीएचसी संडवा चंद्रिका में डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के कोडरा मादूपुर निवासी बड़ेलाल सोमवार को अपनी पत्नी कमला देवी को साइकिल पर बैठाकर रिश्तेदारी अंतू के किशुनगंज आ रहे थे। अंतू के संडवा चंद्रिका इंटर कॉलेज के समीप पिकअप ने उनकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक भाग निकला। दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी संडवा चंद्रिका ले गए। वहां डॉक्टर ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़ेलाल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.