कन्नौज, फरवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मटेहना गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दो किशोर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां एक किशोर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे किशोर को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मिघौली गांव निवासी अखिलेश 13 वर्षीय पुत्र मानसिंह अपने मित्र गांव के जीतू 14 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार के साथ साइकिल से प्रेमपुर से आटा की बोरी उठाने गया था। वहां से बोरी लेकर साइकिल से अपने घर मिघौली जा रहा था। जब वह दोपहर करीब तीन बजे ग्राम मटेहना के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही स्थान...