हरदोई, जनवरी 8 -- सुरसा-हरदोई। फरीदापुर निवासी रामनिवास गुरुवार को बाइक से अपने रिश्तेदार कल्लू निवासी सुमेरगंज थाना मल्लावां के घर जा रहे थे। उनके साथ तीन वर्षीय बच्चा भी था। जैसे वे माधौगंज के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। तीन वर्षीय शिवा को हल्की चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। मृतक की पत्नी रिंकी ने बताया कि रामनिवास गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.