आगरा, दिसम्बर 17 -- सिकन्दरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम खेत से घर लौट रही महिला को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। महिला को मृत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की देर शाम थाना सिकन्दरपुर वैश्य के सनौड़ी खास गांव निवासी महादेवी पत्नी रामस्वरूप खेत से काम करके घर लौट रही थीं। तभी प्राइमरी पाठशाला के समीप से गुजरते समय तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाकर महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए और घेराबंदी कर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भ...