कन्नौज, फरवरी 22 -- तालग्राम, संवाददाता। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार कृषि विभाग से जुड़े एक फील्ड ऑफिसर को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत भाग निकला। कुछ दूरी पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। थाना सौरिख क्षेत्र के हसेरन मुटेकापुरवा निवासी विजय कुमार (27) पुत्र फूलसिंह शाक्य एक निजी बीज कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। रविवार शाम करीब 7:30 बजे वह मालिकपुर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी तालग्राम-तेरा जाकेट मार्ग पर बिरौली गेस्ट हाउस के पास तेरा जाकेट की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। लेकिन बिरौली मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पु...