फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- नवाबगंज। रविवार दोपहर को नवाबगंज नगर के सिरमौरा के समीप एक पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कन्नौज निवासी दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में अमित कुमार निवासी बरदहिया, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज और उसका दोस्त आयुष है। दोनों दोस्त गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करते हैं और रविवार सुबह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। नवाबगंज नगर के सिरमौरा के पास मोड़ पर उनकी बाइक एक पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष बाइक से उछलकर खंडी में जा गिरा, जबकि अमित कुमार सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.