कौशाम्बी, जनवरी 4 -- चरवा थाने के गुंगवा का बाग के समीप शनिवार शाम एक बेकाबू पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पूरामुफ्ती थाने के मीरापुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र राकेश कुमार शनिवार को अपने चचेरे भाई हंसराज पुत्र रमेश कुमार के साथ बाइक से चरवा के जानकीपुर गांव निवासी अपने फूफा राम आसरे के घर गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गुंगवा का बाग के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक मुकेश क...