प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। पिकअप और दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौत की सूचना पहुंचते ही बाइक सवार के घर रोना पीटना मच गया। जेठवारा पुलिस तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। प्रतापगढ़-जेठवारा मुख्य मार्ग पर स्थित रेड़ी पेट्रोल पंप के सामने शनिवार शाम पिकअप और दो बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 27 वर्षीय सचिन सरोज पुत्र छेदी सरोज निवासी पूरनपुर खास थाना जेठवारा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमर घायल हो गया। उसे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय भेजा। सचिन का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। जेठवारा पुलिस का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.