मेरठ, दिसम्बर 24 -- जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के गाजियाबाद सीमा से सटे पीर को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मारकर धराशायी कर दिया। घटना के चलते ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से पीर की मरम्मत कराने की मांग की है। मंगलवार सुबह मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप गंगनहर स्थित जानी गाजियाबाद की सीमा पर सटे पीर को टक्कर मारकर धराशायी कर दिया। पीर की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जानकारी पर जानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। उधर, घटना के चलते ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पीर की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...