भागलपुर, फरवरी 25 -- कहलगांव के पार्क चौक रेलवे उल्टा पुल के समीप मंगलवार को एक पिकअप वाहन की टक्कर से टोटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय महिला की गोद में बैठा बच्चा बाल-बाल बच गया। घायल महिला की पहचान सोमनाथपुर गोपालपुर गांव निवासी जय किशोर यादव की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। महिला को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...