हरदोई, फरवरी 4 -- पाली, संवाददाता। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल दो बाइकों पर सवार पांच लोगों में से एक और युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल की मौत लखनऊ के ट्रामा सेंटर में हादसे के सातवें दिन बुधवार सुबह करीब छह बजे हुई। इससे पहले हादसे वाले दिन ही एक युवक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो चुकी थी। एक सप्ताह में दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पाली थाना क्षेत्र के गांव भाहपुर निवासी शोभित, संतोष, विजय, पृथ्वीराज और अमीरता निवासी अभिषेक दो बाइकों पर सवार होकर गर्रा पुल पर मोबाइल से रील बनाने गए थे। वापस लौटते समय वैरियर चौराहे के आगे नगर पंचायत के स्वागत गेट के पास पाली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.