पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर/घुंघचाई। सितारगंज जा रहे कंबाइन फोरमैन की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। सीएचसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर के गांव कंधरपुर निवासी 37 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र मेहर सिंह कंबाइन मशीन के फोरमैन थे। वह उत्तराखंड के कस्बा सितारगंज के पास सरसों की फसल की कटाई करने गए थे। शनिवार रात बलदेव सिंह सितारगंज से घर लौटे थे। रविवार सुबह लगभग दस बजे वह सितारगंज जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले। मैगलगंज हाईवे पर घुंघचाई में अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप ने बलदेव सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक फरार हो गया। बलदेव को पूरनपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन फफक पड़े। मेहर सिंह ने बताया...