औरंगाबाद, मई 26 -- दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर रविवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में अंबेडकर नगर कुर्बान बिगहा निवासी आशा देवी, कौशल्या देवी एवं तरारी निवासी अरुण कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को त्वरित उपचार हेतु दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने आशा देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। आशा देवी शाम को पूजन का सामान खरीदने बाजार गई थीं और लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...