आगरा, दिसम्बर 17 -- थाना क्षेत्र में भुजपुरा के समीप गुरुवार की सुबह पिकअप की टक्कर से ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ईको गाड़ी में सवार चालक व उसकी रिश्तेदार एक युवती घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक सिढ़पुरा के गांव भुजपुरा निवासी मोनू पुत्र पप्पू ईको कार से अपने मामा की बेटी मीनू पुत्री श्रीकृष्ण निवासी डिबहिया कुरावली मैनपुरी को बुलाकर अपने गांव ला रहा था। जैसे ही ईको गाड़ी भुजपुरा मोड़ पर मोड़ी, तभी सामने से आ रही पिकअप के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगते ही ईको अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार मोनू व मीनू नीचे दब गए और घायल हो गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला...