श्रावस्ती, फरवरी 20 -- इकौना, संवाददाता। बहराइच-बलरामपुर नेशनल हाईवे 730 मार्ग पर मोहनीपुर तिराहा के निकट शुक्रवार सुबह पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा सवार आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना इकौना क्षेत्र के माफी पुरवा सोनरई निवासी रमन पांडेय 12 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र पांडेय तथा मोनी पांडेय 14 वर्ष पुत्री शिव गणेश पांडेय अन्य बच्चों के साथ ई रिक्शा से विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही ई रिक्शा मोहनीपुर तिराहा के पास पहुंचा, बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगने से ई रिक्शा में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। चिकि...