कोडरमा, अगस्त 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पिपचो चौक के समीप शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गया जिला के गुरपा, विजयनगर निवासी 28 वर्षीय संजय भुइया (पिता - बोधि भुइया), 35 वर्षीय रामोतार भुइया (पिता - स्व. शिव भुइया) तथा पिपचो निवासी 35 वर्षीय सुरेश भुइया (पिता - स्व. द्वारिका भुइया) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलैया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिपचो चौक के पास मवेशी लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सभी को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश भुइया की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.