मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलवारी गांव के पास सोमवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक दीपनगर बाजार जा रहा था। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सेमरा गांव के मजरा खुटारी निवासी रामदुलारे के पुत्र 35 वर्षीय पप्पू दोपहर किसी कार्य से दीपनगर जाने के लिए घर से निकले। वह बाइक लेकर जैसे ही कलवारी गांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। पिकअप की चपेट में आने से पप्पू गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.