जौनपुर, नवम्बर 28 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को देर शाम पिकअप की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन मे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुल्तानपुर जिले के करौदीकला निवासी बरचौली चिंतामणि के घर की 35 वर्षीय बिंदू शुक्रवार को देर शाम अपने मायके से समोधपुर मार्ग पर पैदल जा रही थीं। जैसें ही निकलीं तो पिकअप की चपेट में आ गईं। जिसमे सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए जहां देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की ससुराल जनपद जौनपुर थाना सरपतहा क्षेत्र के पूरासम्भलशाह में थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...