चंदौली, जनवरी 16 -- चंदौली- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा इलिया मार्ग पर स्थित भुड़कुड़ा गांव के समीप शुक्रवार की शाम पिकअप वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि पत्नी के मौत की पुष्टि जिला अस्पताल के डाक्टरों ने की। घटना के बाद पिकअप वाहन छोड़कर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है। वही घटना की जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी 38 वर्षीय विनोद पुत्र स्व़ राजनाथ यादव खेती किसानी करते थे। इनका खेत बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत-अंबर गांव में है। विनोद यादव शुक्रवार की सुबह अपनी 35 वर्षीय पत्नी नीलम को लेकर बाइक से अंबर गांव स्थित खेत पर गए थे। वह खेत में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.