मऊ, फरवरी 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से सड़क सड़क किनारे दो महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गई। इस घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों महिलाओं को सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार सिकड़ीकोल मोड़ के समीप दरगाह निवासी 55 वर्षीय कला देवी पत्नी विंध्याचल और भैंसहा निवासी कुसुमी देवी पत्नी रामबदन यादव दोनों सड़क किनारे बैठी थी। इस बीच दोहरीघाट की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सिकड़ीकोल मोड़ पर टर्न लेते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सडक किनारे फुटपाथ पर बैठी दोनों ...