आगरा, नवम्बर 15 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर प्रहलादपुर के समीप पिकअप-कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप को छोड़कर भाग गया। जबकि कार सवार दो घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों घायलों उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कार सवार बदायूं के सहसवान से कासगंज में टाइल्स खरीदने के लिए आ रहे थे, तभी होडलपुर के निकट सामने से तेज गति से जा रही पिकअप के चालक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से अलग किया और हाइवे से हटाया। इसके बाद ही हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। द...