मुंगेर, जून 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के गालिमपुर दुर्गा स्थान निवासी 60 वर्षीय शिव चौधरी की फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गालिमपुर निवासी शिव चौधरी जो रिटायर्ड होमगार्ड जवान था और गांव में ही सब्जी की दुकान चलाता था। गुरुवार को आवश्यक काम से अपनी बाइक से मुंगेर की तरफ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार शिव चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मौजूद बरियारपुर पुलिस की गश्ती वाहन ने पिकअप को जब्त कर लिया है। जानकार सूत्र बताते है कि मामले में चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर मृतक शिव चौधरी के घर कोहराम मचा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.