गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एनएच-नौ पर रविवार देर शाम पिकअप और तीन बाइक आपस में भिड़ गईं। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे विजयनगर थाना क्षेत्र में एबीईएस कॉलेज के सामने पिकअप और तीन बाइक में टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। अन्य बाइक पर मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ दीपक निवासी खंडसाल कला थाना नौगांव शादाब अमरोहा के रूप में हुई है। नीरज निवासी नरसेना बुलंदशहर, शिवम और विक्रम निवासी फर्रुखाबाद घायल हो गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.