मऊ, फरवरी 13 -- मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर के पास गुरुवार की देर रात बलिया-मऊ हाइवे के पास गिट्टी लदे ट्रैक्टर- ट्रॉली और पिकअप वाहन में भिड़न्त हो गई, इसमें दो लोगों को हल्की चोटें आईं। वहीं, दुर्घटना के बाद वाहन का काफिला लगने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम समाप्त कराया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के टक्कर में दो राहगिरों को हल्की चोटें आ गईं। इससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए दोनों वाहनों के वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम और स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.