जौनपुर, फरवरी 12 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मुर्खा ग्राम सभा के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रेलर और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। जिससे घर की दीवार टूटकर गिर गई और परिवार के लोगों में अपरा तफरी मच गई। मूर्खा ग्राम सभा निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय हीरालाल विश्वकर्मा ने बताया कि इस घटना में मेरे घर की दीवार टूट गई। पानी पीने वाला हैंडपंप टूट गया। घर पर लगा टिन सेट टूट गया और उसमें रखा फर्नीचर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पूरा परिवार इसी घर में सोया हुआ था। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। घटना से वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। वाहनों को लंबी कतार में घंटों खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। स्कूली वाहन, एम्बुलेंस, एवं राहगीरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.