लखनऊ, फरवरी 5 -- पीजीआई थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर बुधवार रात पिकअप और कार में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप पलट गया। जिससे चालक घायल हुआ। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि उतरेठिया की ओर से उतरते समय एक चालक ने वाहन की रफ्तार धीमी कर दी। इसके चलते दौरान कानपुर रोड की ओर जा रहा पिकअप बेकाबू हो कार से टकरा कर पलट गया। घायल पिकअप चालक विकास पांडेय को अस्पताल भिजवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...