गुमला, फरवरी 17 -- डुमरी। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झकरकुम्बा मोड़ के समीप कार और पिकअप की टक्कर में दो लोग घायल हो गई। घायलों में कार सवार फबियनुस टोप्पो व असुंता किंडो शामिल है। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कार सवार महिला ओर पुरुष चैनपुर से टांगीनाथ की ओर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। घटना के बाद कार सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...