गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज। जिले की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छापेमारी और वाहन जांच के दौरान गुरुवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पिकअप, बाइक, ई-रिक्शा और स्कूटी से शराब की खेप ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों में कटेया थाना क्षेत्र के मिट्ठवर टोला गांव निवासी कुंदन कुमार, श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा गांव का राजेश कुमार, विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी प्रदीप यादव तथा सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के शंकर यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल 1188.72 लीटर विदेशी शराब और 64 लीटर देसी शराब बरामद की है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...