संभल, मई 4 -- तहेरे भाई की बरात में जा रहे बाइक सवार चचेरे तहेरे भाईयों को समाने से आ रही पिकअप ने आटा चौराहे पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनपद मुरादाबाद के नवादा थाना बिलारी निवासी राजकुमार पुत्र भूरे अपने गांव निवासी चचेरे भाई संजय पुत्र डालचन्द्र के साथ अपने तहेरे भाई जयप्रकाश की बारात में शामिल होने बाइक से जनपद संभल के गांव धनारी जा रहे थे, जैसे ही वह चन्दौसी-बहजोई रोड स्थित गांव आटा चौराहे के पास पहुंचे तो गांव की ओर से आ रहीं पिकअप ने साइड मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। दोनों की बाइक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। रहागीरों और पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.