बोकारो, फरवरी 20 -- चास प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा स्थित मानवाधिकार मिशन के जिला कार्यालय में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य विजया रहाटकर, ममता कुमारी , राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार मिशन डॉ महेन्द्र शर्मा , राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसजे रहमान पहुंचेंगे। जानकारी मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष किरण चन्द्र बाउरी ने गुरूवार को प्रेस बयान जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मिशन पदाधिकारियों के पहुंचने को लेकर बोकारो मिशन की ओर से विशेष तैयारी की गई है। विभिन्न मुद्दों सहित प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति पर भी राष्ट्रीय सदस्य संबोधन करेंगे। इस दौरान मिशन के जिला कार्यालय का विधिवत उदघाटन राष्ट्रीय महिला आयोग सहित राष्ट्रीय मिशन के पदाधिकारी,...