कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी अधिवक्ता अरिदमन सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि गैंगस्टर में जमानत न मिलने के कारण अभी वह जेल में ही रहेगा। बसपा नेता पिंटू सेंगर की 20 जून, 2020 को चकेरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिंटू के भाई धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसके बाद भी विवेचना चल रही थी। घटना के पांच साल बाद 26 अगस्त, 2025 को चकेरी पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता अरिदमन सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अरिदमन की गिरफ्तारी से पूर्व अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू को भी पुलिस ने जेल भेजा था। दोनों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। मामले में लॉयर्स एसोसिए...