रामपुर, जून 17 -- बब्बरपुरी गांव के जंगल में पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधने के बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। जिससे ग्रामीणों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के गांव रहमतगंज और बब्बरपुरी में बीते कई दिनों से तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लगातार तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने बब्बरपुरी के जंगल में पिंजरा लगाकर उसमें बकरी को बांध दिया। साथ ही कुछ स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए हैं लेकिन इन प्रयासों के बाद भी तेंदुआ बेहद सतर्कता से पिंजरे में फंसने से बच रहा है। स्थानीय निवासी अब्दुल मन्नान ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगाया है लेकिन जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.