लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- एक दिन पहले पिंजरे में कैद बाघ को वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर दुधवा नेशनल पार्क में आजाद कर दिया। पिंजरा खुलते ही बाघ पिंजरे से बाहर कूद कर जंगल में भाग गया। काफी दोनों से क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी से लोगों में दहशत का माहौल था। लेकिन बीते दिनों उस दहशत के माहौल पर वन विभाग ने बाघ को पिंजरे में कैद कर विराम लगा दिया। बाघ ने कई पालतू जानवरों का शिकार किया था। काफी समय से गन्ने के खेतों में चहलकदमी कर रहा था। इससे ग्रामीणों में भी रोष था। दो दिन पूर्व संपूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत हजारा के चंदनगर में बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बनाया था। बाघ दो दिन तक वहीं अपने शिकार के पास गन्ने के खेत में बैठा था। वन विभाग की टीम उसकी निगरानी में लगी रही। गुरुवार शाम को गन्ने के खेत में बाघ को घेर लिया गया।...