पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। पिछले कई दिन से गांव सुल्तानपुर व पिपरा क्षेत्र के गन्ने के खेतों में डेरा जमाए बाघ की लोकेशन तीन दिन से ट्रेस नहीं हुई है। वह पिंजरे के पास नहीं गया। निगरानी में लगी वन टीम को उसके पगचिन्ह भी नहीं मिले है। ऐसे में बाघ के जंगल में वापस जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि क्षेत्र के ग्रामीण गन्ने के खेतों में बाघ के छिपे होने का दावा कर रहे हैं। बताते हैं कि बाघ दिन के वक्त गन्ना फसल में और शाम होते ही बाहर घूमने लगता है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र का गांव सुल्तानपुर दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से कुछ दूर है। यहां का आबादी क्षेत्र शाहजहांपुर खुटार रेंज सामाजिक वानिकी में आता है। पखबाड़ा भर पहले गांव के पास खेतों में बाघ देखा गया। गांव के भगवानदीन पर उसने झपट्टा भी मारा था। गनीमत रहीं कि वह बाघ की दबोच में आने से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.