पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- कलीनगर। जंगल से बाहर घूम रहा बाघ पिंजरें के करीब तक नहीं पहुंचा। सुबह वन कर्मियों ने वहां पर पदचिंह भी नहीं देखे। इससे यहां के लोगों को राहत तो मिली है लेकिन अन्य क्षेत्र में दहशत कायम है। रविवार को बाघ को पकडने के लिए वन विभाग की ओर से गांव लोहरपुरा में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरा में शिकार भी बांधा गया। दो दिन से वहां पर बाघ ही नहीं आया। बाघ के कहीं पदचिंह भी नहीं थे। वहीं पास के ही गांव पताबोझी में बाघ के चदचिंह देखे गए हैं। वहां के लोगों को सतर्क किया गया है। रेंजर सोवरन सिंह ने बताया कि बाघ पिंजरें के पास नहीं आया। पताबोझी में निशान ट्रेस किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.