हापुड़, दिसम्बर 4 -- कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित पिलर नंबर 144 के ऊपर फ्लाई ओवर पर गुरुवार सुबह पंचर हुई कार से बुलेट सवार दो युवक टकरा गए। दोनों युवक फ्लाई ओवर से नीचे सर्विस रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 112 पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित पिलर नंबर 144 के ऊपर सड़क हादसा हो गया है। सूचना के आधार पर कॉलेज गेट चौकी प्रभारी नवीन गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जांच में सामने आया कि एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.