दरभंगा, अक्टूबर 7 -- दरभंगा उत्तर बिहार का महत्वपूर्ण प्रमंडलीय शहर है। एयरपोर्ट, दरभंगा मेडिकल कॉलेज, दो विश्वविद्यालय मुख्यालय और प्रमंडलीय प्रशासनिक कार्यालय मौजूद है। साथ ही एम्स का भी निर्माण हो रहा है। इसके बावजूद नगर निगम के स्वच्छता का ग्राफ आधुनिक मापदंड के अनुरूप नहीं है। पिंक व ई शौचालय निर्माण तक की पहल नहीं हो रही है। वार्ड 21 के पार्षद नवीन सिन्हा बताते हैं कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च 2023 को हरिबोल तालाब किनारे पहला पिंक शौचालय बनाया गया। इसके बाद मेयर अंजुम आरा ने शहर में जल्द ही और पिंक टायलेट निर्माण की घोषणा की पर पहल नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय निर्माण की सख्त जरूरत है। इसके अभाव से महिलाएं परेशान हैं। वहीं वार्ड 47 के पूर्व पार्षद आशुतोष कुमार आशु बताते हैं कि ई शौचालय बनने से रखरखाव की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.