पीलीभीत, नवम्बर 22 -- पीलीभीत। शुक्रवार को जिला जजी परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया। जजी परिसर में बनाए गए पिक टॉयलेट के लोकार्पण पर डॉ.आस्था ने कहा कि न्यायालय परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिक टॉयलेट से महिला वादकारी और महिला अधिवक्ताओं को सुविधा रहेगी। यही वजह है कि यहां समस्या को समझने के बाद इसका निर्माण किया गया है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार, अपर जिला जज श्वेता दीक्षित, स्पेशल जज अनु सक्सेना, अपर सिविल जज प्रियंका मौर्या, सिविल जज सौम्या भारद्वाज, अपर जिला जज आतिफ शमीम, सिविल जज आनंद कुमार, अपर सिविल जज तरुण कुमार, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...