रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल में पिंकश फाउंडेशन की ओर से नारी सम्मान योजना के तहत छात्राओं को कार्यशाला में स्वावलंबी बनाने एवं उन्हें होने वाली निजी समस्याओं से निजात पाने के कई टिप्स दिए गए। सोमवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य संयोजक उपासना ने कक्ष छह से लकर 12वीं तक के सभी छात्राओं को खुद को स्वस्थ रखने व निजी समस्याओं से होने वाली कई परेशानियों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियां दीं। छात्राओं को अपना वर्चस्व बनाने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह गुलाटी, प्राइमरी प्रभारी ममता बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.