कन्नौज, नवम्बर 4 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत प्रथम बर्ष की छात्रा श्रुति यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। छात्रा प्रधानाचार्य ने कार्यभार ग्रहण कर कॉलेज में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा। साथ ही छात्रा प्रधानाचार्य ने सभी शाखाओं का भी निरीक्षण किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान को बढ़ावा देने तथा बालिकों में आत्मबल व नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इलेक्ट्रानिक्स प्रथम बर्ष की छात्रा श्रृति यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। छात्रा ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सर्वप्रथम सभी शाखाओं की कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा सभी शिक्षकों से पाठ्यक्रम की जानकारी ली। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.