रांची, मार्च 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, भारत की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को अमर शहीद वीर बुधु भगत सामुदायिक भवन, हरमू टोंगरी टोला में हुआ। इसमें मौजा के पाहनों को सरना धर्म, संस्कृति, परंपरा, आदिवासी समाज की स्मिता और रक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक राष्ट्रीय सरना धर्मअगुवा सह सभा के महासचिव जलेश्वर उरांव थे। मौके पर अजय तिर्की, सरना धर्मगुरु बबन तिग्गा, खूंटी सरना धर्मगुरु सोमरा मुंडा, बुंडू सरना धर्मगुरु एतवा मनीष उरांव, सिल्ली सरना धर्मगुरु गोंदुरा उरांव, रांची जिला सरना धर्मगुरु बिरसा उरांव, संगठन सचिव गैना कच्छप,, मीडिया प्रभारी अमित गाड़ी, महादेव उरांव, बिगलाहा उरांव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.