बरेली, जनवरी 1 -- अलीगंज। पुलिस ने वांछित चल रहे पास्को एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव महोलिया के कृष्णपाल पर पास्को एक्ट का मामला दर्ज था। वह फरार चल रहा था। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रूपकिशोर ने हमराही भूपेंद्र के साथ मंडोरा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...