भागलपुर, फरवरी 4 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया पुलिस ने पासीटोला इलाके से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान पुलिस ने पासीटोला निवासी गोविंद चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 9.17 ग्राम ब्राउन शुगर और दो डिजिटल तराजू बरामद किया है। उक्त कार्रवाई के दौरान दूसरा तस्कर पासीटोला निवासी राजन चौधरी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया एक तस्कर को गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है दूसरे को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...