कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर देहात के मनीष वाजपेई को पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद कमीशन प्रदान किया गया। हैदराबाद में आयोजित पीओपी में बेटे को फ्लाइंग अफसर के रूप में देख मां-पिता गदगद हो गए। उनके मुताबिक कृषि इंजीनियरिग में बीटेक और आईआईटी बॉम्बे से एमटेक करने वाले मनीष अपने गांव के पहले वायुसेना अफसर हैं। मनीष ने बताया कि वह किसान परिवार से हैं और सैनिक बनना उनका सपना था। वायु सेना अकादमी तक का सफर पूरा कर फ्लाइट कैडेट से कमीशन पाकर वह फ्लाइंग अफसर बन गए। भारतीय वायु सेना में शामिल होना उनके जीवन भर के सपने को पूरा करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.