रांची, जुलाई 6 -- रांची। पासवा की ओर से पूरे झारखंड में 50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, आकांक्षा के डायरेक्टर वीके सिंह, केरलि स्कूल के प्रिंसिपल राजेश पिल्लई व पासवा वॉलेंटियरों ने इस सघन अभियान का पोस्टर लॉन्च बीते दिनों मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में किया। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पासवा द्वारा 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य सराहनीय प्रयास है। स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों को अभियान में जोड़ने से झारखंड में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। आलोक दूबे ने कहा कि झारखंड के 47 हजार निजी विद्यालय पासवा के नेतृत्व में पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षण एवं संवर्द्धन प्रदान करेंगे। शनिवार को एक लाख पौधे लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस...