कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- ओवरलोडिंग के विरुद्ध सोमवार की रात डीएमओ व खनन निरीक्षक ने जिले भर में अभियान चलाया। अधिकारीद्वय के निकलने की जानकारी होते ही पासर भी सक्रिय हो गए। दोनों के बीच रात भर शह-मात का खेल चलता रहा। मंगलवार की भोर में पकड़े चार वाहनों को कोखराज थाने में सीज कर दिया गया। इसके अलावा भरवारी व करारी क्षेत्र में दो वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। सोमवार की रात ओवरलोड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल व खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ने अभियान चलाया। रात में अधिकारी जिस रूट पर जाते उस रूट के वाहन प्रमुख सड़कों से गायब हो जा रहे थे। आधी रात तक एक भी वाहन नहीं मिलने पर दोनों अधिकारी आवास आ गए। उनके आवास पहुंचने की सूचना जैसे ही पासरों ने वाहन स्वामियों व चालकों को दिया तो सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहनों का निकलन...