चम्पावत, फरवरी 14 -- लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पासम में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों जैसे कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने तंबाकू के सामाजिक और पारिवारिक प्रभावों पर जोर देते हुए बच्चों और अभिभावकों को तंबाकू से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से एएनएम गीता पंत ने तंबाकू के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और काजल शर्मा ने तंबाकू छोड़ने के लाभों पर बल देते हुए युवा पीढ़ी से अपील की कि वह तंबाकू से दूर रहें और जागरूकता फैलाकर दूसरों को भी प्रेरित करें। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, शि...